फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police did not release route plan, people struggled with traffic jam

Nainital News: पुलिस ने जारी नहीं किया रूट प्लान, जाम से जूझे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Police did not release route plan, people struggled with traffic jam
हल्द्वानी। शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी नहीं करने से सोमवार शाम हल्द्वानी की मुख्य सड़कें जाम हो गई। भीषण जाम होने के बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट किया लेकिन तब तक आंतरिक मार्ग पर भी वाहनों की कतार लग गई। लोग मुख्य सड़कों पर करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


शहर में बड़ा आयोजन होने या शोभायात्रा को लेकर पुलिस रूट डायवर्ट करती है। ट्रैफिक डायवर्ट की सूचना होने से स्थितियां बदतर नहीं होती हैं। पुलिस भी जगह-जगह तैनात रहकर लोगों को संबंधित रूट पर प्रवेश नहीं देती है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मंगलपड़ाव से एक शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहे से होते हुए मुखानी चौराहा फिर गंतव्य तक पहुंची। इस दौरान रामपुर रोड, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, मुखानी नहर कवरिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग अलग-अलग मार्गों पर एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। लोग इधर-उधर निकलने के लिए गलियों में गाड़ियां डालने लगे। इस कारण गलियों में भी जाम लग गया। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर ट्यूशन गए बच्चे जब समय से घर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों के फोन घनघनाने लगे। बाद में जाम अधिक होने पर पुलिस ने रूट डायवर्ट करना शुरू किया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए इधर-उधर भेजा गया। करीब दो घंटे बाद शहर में जाम की स्थिति सामान्य हो सकी। टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि शोभायात्रा का समय पहले 3:30 बजे था। बाद में शाम 5:30 बजे से कार्यक्रम हुआ। शाम के समय शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक था। इस कारण वाहन रेंगते हुए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed