फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police detained the youth who broke the statue of devotee Prahlad in haldwani

Haldwani News: जानिए किसने तोड़ी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 12:57 PM IST
सार

भक्त प्रह्लाद की मूर्ति मजदूर से टेंट उतारने के दौरान टूट गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police detained the youth who broke the statue of devotee Prahlad in haldwani
भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भक्त प्रह्लाद की मूर्ति मजदूर से टेंट उतारने के दौरान टूट गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व मंगलवार सुबह हिंदूवादी संगठन के लोगों होली ग्राउंड के सामने हनुमान चालीस का पाठ किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

सोमवार रात हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने विशेष समुदाय पर भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। इस दौरान होली ग्राउंड के पास लगने वाले ठेलों को हटा दिया था। साथ ही कुछ ठेलों को पलट भी दिया था। रात में दोनों समुदायों के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव का स्थिति बन गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 12 घंटे मांगे थे। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग शांत हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 घंटे से पहले खुलासा करते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बिहार के दरभंगा निवासी सोनू कुमार यादव हल्द्वानी में टेंट कारोबारी के यहां मजदूरी करता है। होली मैदान में तीन दिन पहले कार्यक्रम था। यहां सोनू ने टेंट लगाया गया था। दो दिन पहले उसने होली मैदान से टेंट उतारा। इस दौरान बांस का डंडे लगने से भक्त प्रह्लाद की मूर्ति गिरकर खंडित हो गई। डर के कारण सोनू ने मामले की जानकारी अन्य लोगों को न देकर मैदान के कोने में खंडित मूर्ति रख दी। सोमवार को यह मूर्ति लोगों ने देखी। कहा कि युवक ने अपनी गलती स्वीकारी है। कहा कि उसे थाने में बैठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही अपनी ओर से दर्ज कराया मुकदमा
हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस ने सोमवार रात मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह मुकदमा एसएसआई की ओर से दर्ज कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed