{"_id":"6a36f0198c927214b70d60cb","slug":"police-crack-down-on-bikes-running-without-number-plates-12-vehicles-seized-in-three-days-nainital-news-c-238-1-shld1020-127343-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन दिन में 12 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन दिन में 12 वाहन सीज
Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहीं बाइकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बाइकों को सीज किया है।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कई युवा बिना नंबर प्लेट लगाए बाइकों का संचालन कर रहे हैं, जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि किसी दुर्घटना अथवा आपराधिक घटना की स्थिति में ऐसे वाहन चालकों की पहचान करना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कोतवाल ने कहा कि आगे भी बिना नंबर प्लेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।