फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrest 2 drug smugglers in haldwani

युवाओं की जिंदगी से खेल: नशीले इंजेक्शन का बांट रहे थे जहर, दो तस्कर गिरफ्तार; 250 एम्पुल की खेप मिली

Thu, 06 Mar 2025 10:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 10:59 AM IST
सार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के तहत नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrest 2 drug smugglers in haldwani
पुलिस ने पकड़े दो तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने बरेली से लाए गए 250 इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से 50 एम्पुल दो महीने बाद ही एक्सपायर होने वाले थे। इसलिए उन्हें सस्ते में मिल गए थे। यदि ये इंजेक्शन बाद में इस्तेमाल किए जाते तो लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

विज्ञापन


एसओजी इंचार्ज संजीव राठौर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम के साथ मंगलवार रात तीनपानी बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां सीओ सिटी नितिन लोहनी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक टीम लालकुआं से आने वाले वाहनों की चेकिंग में जुट गई। यहां दो व्यक्ति पैदल ही शहर की ओर आते दिखे। पुलिस को देख अचानक वे पलटे और क्रेन के पीछे छिपने की कोशिश की। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक बनभूलपुरा की लाइन नंबर 16 पर शरीफ टेंट हाउस के निकट रहने वाला मुशीर है, जबकि दूसरा अनस उर्फ गुल्ला लाइन नंबर चार की बंजारन मस्जिद के सामने रहता है। अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी ने बताया कि मुशीर के पास से कुल 100 इंजेक्शन मिले। इनमें से 50 की एक्सपायरी डेट मई 2025 लिखी हुई थी। अनस के पास से छह डिब्बों में 150 इंजेक्शन मिले। मुशीर और अनस दोनों ही काफी शातिर हैं। एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी पर एसओजी को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को सम्मान:
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी में शामिल टीम:

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, कोतवाली हल्द्वानी

  2. उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, प्रभारी एसओजी

  3. असिस्टेंट उपनिरीक्षक अशोक जोशी, कोतवाली हल्द्वानी

  4. हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, एसओजी

  5. कांस्टेबल संतोष बिष्ट, एसओजी

  6. कांस्टेबल चंदन नेगी, एसओजी

  7. कांस्टेबल अरुण राठौर, कोतवाली हल्द्वानी

  8. कांस्टेबल प्रकाश कार्की, कोतवाली हल्द्वानी

एसएसपी मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed