{"_id":"6633eae6ff5405f3660a6133","slug":"police-and-supermarket-woke-up-after-being-kicked-437-turned-up-haldwani-news-c-8-1-hld1023-351490-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फटकार के बाद जागी पुलिस और सीपीयू, 437 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फटकार के बाद जागी पुलिस और सीपीयू, 437 चालान
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी की फटकार के बाद बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस की नींद टूटी। पुलिस और सीपीयू ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने आदि पर कार्रवाई करते हुए 437 वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही 1.94 लाख रुपये भी वसूल किए। छह वाहन सीज करने के साथ 23 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।
पुलिस ने रामनगर में आमडंडा बैरियर पर बाइकसवार तीन युवकों को रोका। बाइक चालक के नशे में मिलने पर वाहन सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 437 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। छह वाहन सीज किए गए और 23 के लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कर 1,94,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने पर एक, ओवरलोडिंग में तीन, ओवरस्पीड में नौ और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर चार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।