{"_id":"6a778441227559c719089f92","slug":"police-accused-of-inaction-victim-to-approach-higher-authorities-nainital-news-c-238-1-shld1023-129187-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित पहुंचेगा उच्चाधिकारियों की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित पहुंचेगा उच्चाधिकारियों की शरण
Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मुक्तेश्वर के सूपी क्षेत्र में एक युवक को पीटने और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सूपी निवासी जीवन चंद्र को शुक्रवार दोपहर गांव के ही दो युवकों ने जबरन एक दुकान के भीतर बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर परिजनों ने युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के बाद पीड़ित ने मुक्तेश्वर थाने में मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत अनसुनी कर दी। शनिवार को जीवन चंद्र चिकित्सीय परीक्षण के लिए नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि वह अस्पताल से अपनी मेडिकल रिपोर्ट लेकर मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेगा ताकि उसे न्याय मिल सके।
विज्ञापन