{"_id":"69e7d1c15f2142398809948e","slug":"pocso-case-against-lease-holder-and-manager-of-home-stay-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5914-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होम-स्टे के लीज होल्डर और प्रबंधक पर पॉक्सो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होम-स्टे के लीज होल्डर और प्रबंधक पर पॉक्सो
Wed, 22 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कानिया स्थित होम-स्टे के कमरों से बीते दिनों चार नाबालिगों को बिना आईडी कमरा देने के मामले में होम-स्टे के लीज होल्डर और प्रबंधक के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामनगर के रानीखेत रोड स्थित एक ही स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र व दो छात्राएं शनिवार को कानिया स्थित कोजी कैफे एंड होम-स्टे में अलग-अलग कमरे में पहुंचे। इसमें एक किशोर और किशोरी स्कूल ड्रेस में जबकि दूसरे समुदाय का किशोर और किशोरी सामान्य कपड़ों में होम स्टे पहुंचे थे। भाजपा नेता मदन जोशी को सूचना मिलते ही वह होम स्टे में पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने होमस्टे के अलग-अलग कमरों से चारों को पकड़ा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले में दो आरोपी किशोरों के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस की जांच में होम-स्टे के लीज होल्डर अदनान और प्रबंधक भाष्कर जोशी की संलिप्तता मिली है। दोनों के खिलाफ पॉक्सों में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन