फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM Kisan in Nainital

Nainital News: जिले के छह हजार किसानों से होगी वसूली

Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan in Nainital
हल्द्वानी। अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने वाले जिले के करीब छह हजार किसानों से कृषि विभाग वसूली कर रहा है। विभाग की सख्ती का असर यह है कि शुरुआत में पहली किस्त लेने वालों की अपेक्षा 13वीं किस्त के किसानों की संख्या 62 प्रतिशत कम हो गई है।
विज्ञापन

2019 में शुरु हुई योजना में पहली किस्त लेने वाले किसानों की संख्या 62686 थी। जून 2023 में 13वीं किस्त लेने वालों की संख्या घटकर 23668 रह गई है। नियमानुसार सरकारी सेवारत या आयकर दाता को लाभ देने का प्रावधान नहीं है, लेकिन आयकर दाता रहे कुछ किसान योजना का लाभ ले चुके हैं, ऐसे किसानों से कृषि विभाग वसूली कर रहा है।
विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता है। 2019 से शुरु हुई योजना में कुछ किसान जो आयकर दाता हैं या पलायन कर चुके हैं या जमीन बेच चुके हैं, ऐसे अपात्रों ने किसान योजना का लाभ ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोटर्ल में दर्ज जिले के किसान 62686

किश्त - लाभ लेने वाले किसानों की संख्या

पहली किस्त - 59993

तीसरी किस्त - 58829

छठी किस्त - 54336

नवीं किस्त - 48189

12वीं किस्त - 31341

13वीं किस्त - 23668



किसी किसान के पिता के नाम जमीन थी फिर भी लाभ ले रहे थे, कुछ आयकर दाता रहे। जिले में ऐसे 5956 अपात्र किसान हैं जिनसे विभाग अब वसूली कर रहा है। अब तक किसानों को 13वीं किस्त उनके खातों में भेजी गई है।
-विकेश यादव, मुख्य कृषि अधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed