फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players showed their strength in friendly match

Nainital News: मैत्री मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in friendly match
हल्द्वानी। ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बास्केटबाल के मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने किया। उन्होंने बताया कि मैत्री मैच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। सीनियर टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र रावत, मुकुल भट्ट, समीर, नीरज जोशी, गौरव सती, रजत नेगी, रजत शर्मा, गोविंद परिहार, प्रतीक सती, दिव्यांशु भंडारी, विराट, कृष्ण बब्बर और स्टेडियम के प्रशिक्षु खिलाड़ियों की टीम में सुरेंद्र नेगी, शुभम पांडे, भुवन जोशी, विद्यासागर, योगेंद्र सिंह, प्रथम तिवारी, ओंकार और देव भट्ट शामिल थे। निर्णायक की भूमिका में अंकुश मेहता, स्टीव, किरण मौर्य और अंजलि थीं। बताया कि दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। जिला क्रीड़ाधिकारी पंत ने बताया कि ओलंपिक दिवस शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed