फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players showed their strength in district level table tennis tournament

जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in district level table tennis tournament
जिला स्तरीय टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ। संवाद
हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे और अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच रोचक फाइनल मैच देखने को मिला। सक्षम मित्तल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक, भारतीय रक्षा लेखा सेवा जीवेंद्र त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में अथर्व जुयाल पहले, चिराग परगाई दूसरे, रिशांक तीसरे और निसर्ग भट्ट चौथे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालक वर्ग में एकलव्य, सूजल, हिमांक और अक्षज क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग में सक्षम मित्तल, शिवांग, अविरल, भास्कर , अंडर-17 में सक्षम मित्तल, प्रियांशु जोशी, सक्षम ढींगरा, एकलव्य ढींगरा, अंडर-19 में सक्षम मित्तल, प्रियांशु जोशी, आशीष वैश्य, प्रियम श्रीवास्तव क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-11 बालिका वर्ग में मानवी कोरंगा, भव्या रावत, ख्याति शर्मा, विदुषी शर्मा, अंडर-13 बालिका वर्ग में भूमिका सूठा, मानवी कोरंगा, गरिमा बिष्ट, ख्याती शर्मा, अंडर-15 बालिका वर्ग में दिव्या जोशी, भूमिका, वर्चस्वी कांडपाल, ज्योतिका परगाई, अंडर-17 बालिका वर्ग में भूमिका सूठा, अनुष्का लोहनी, ज्योतिका परगाई, मानवी कोरंगा, अंडर-19 बालिका वर्ग में भूमिका, अनुष्का लोहनी, दिव्या जोशी, पूजा मिश्रा, ओपन महिला वर्ग में अनुष्का लोहनी, ऋषिका खुल्लर, भूमिका सूथा, वर्चस्वी कांडपाल, ओपन पुरुष वर्ग में सक्षम मित्तल, वैभव नागपाल, पीयूष कुमार सिंह, प्रियांशु जोशी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

चयनित खिलाड़ी नवंबर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। समापन समारोह में राकेश गुप्ता अध्यक्ष नैनीताल डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन, समित टिक्कू उपाध्यक्ष उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन, संदीप गुप्ता, रजत अग्रवाल, योगेश पांडे, राजीव लोचन, पीयूष कुमार, किशन तिवाड़ी, किशोर भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed