{"_id":"69a349f9b376f9e3e90ee8e5","slug":"players-reached-the-semi-finals-in-master-badminton-nainital-news-c-337-1-ha11015-130673-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मास्टर बैडमिंटन में खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मास्टर बैडमिंटन में खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
हल्द्वानी। 24वीं राज्य स्तरीय सीनियर मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। नैनीताल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्पर्धा में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी के बैडमिंटन हॉल में एकल और युगल मुकाबले खेले गए।
शनिवार को स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष युगल में 35 प्लस से अधिक आयु वर्ग में भास्कर अग्रवाल-निकेतन कर्नाटक, 40प्लस में नवीन चौहान-हीरा बिष्ट की जोड़ी विजेता बनी। 45प्लस एकल वर्ग में दीपचंद एवं राजेश भल्ला ने अगले राउंड में प्रवेश किया। 35प्लस महिला युगल में डॉ. स्वाति-रुचि शाह की जोड़ी ने जीत अर्जित की। 40 प्लस एकल वर्ग में रंजना रावत और कविता भगत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजक सचिव नरेंद्र भुटियानी ने बताया कि रविवार को सभी वर्गों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच होंगे। निर्णायक दीपक सती, उज्ज्वल, गोविंद परिहार, अमन एवं गौरव नयाल रहे। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जगपांगी एवं विशिष्ट अतिथि निजी स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवींद्र रौतेला रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने अतिथियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। संचालन सेवानिवृत्त उपनिदेशक खेल सुरेश चंद पांडे ने किया। वहां बैडमिंटन कोच डीके सेन, त्रिलोक सिंह जीना, भरत दास, बलजीत सिंह, पूरन बिष्ट, देवेश बिष्ट, अरविंद पांडे आदि रहे।