फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players of Nainital showed stamina, 19th Uttarakhand Cross Country Championship

नैनीताल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 19वीं उत्तराखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Players of Nainital showed stamina, 19th Uttarakhand Cross Country Championship
हल्द्वानी। जिला एथलेटिक्स संघ नैनीताल की ओर से19वीं उत्तराखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप एसेंट पब्लिक स्कूल में हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट, गढ़वाल राइफल स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया की काशीपुर इकाई समेत लगभग 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक सचिव नरेश जोशी ने बताया की प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी 21 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधक दिनेश नैनवाल ने आभार जताया। संचालन
विज्ञापन

बालक और पुरुष वर्ग
अंडर 16 बालक वर्ग : गौरव पटेल काशीपुर पहले, राहुल कुमार हरिद्वार दूसरे और मनदीप कौर हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 18 बालक वर्ग : अंकित चंद्र भट्ट पिथौरागढ़ पहले, धर्मेंद्र कुमार साईं हॉस्पिटल काशीपुर दूसरे और संजय सिंह नेगी अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 20 बालक वर्ग : भावेश भट्ट पिथौरागढ़ पहले, रिंकू सिंह देहरादून दूसरे, अल्मोड़ा के मनीष पांडे तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग की ओपन श्रेणी: अल्मोड़ा के दीपक सिंह रावत पहले, आनंद सिंह रावत दूसरे, मनजीत सिंह गढ़वाल राइफल के तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका और महिला वर्ग
दो किमी की अंडर 16 बालिका वर्ग दौड़ : कविता रावत पिथौरागढ़, हरिद्वार की रश्मि और ऊधम सिंह नगर की मोनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर 13 की चार किमी बालिकाओं की दौड़ : पिथौरागढ़ की माया कुमारी पहले, नैनीताल की रिया भंडारी दूसरे, ऊधमसिंह नगर की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर 20 बालिका वर्ग की छह किमी दौड़ :अल्मोड़ा की राधा भट्ट पहले, लता अरोरा दूसरे और चंपावत की नीतू तीसरे स्थान ओर रहीं।
महिला ओपन वर्ग की 10 किमी दौड़ : नैनीताल की नेहा अधिकारी, अल्मोड़ा की एकता और नैनीताल की ही नेहा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed