{"_id":"6a5a872d2eefeecf1f0c7e2c","slug":"planting-of-300-saplings-in-patwadangar-campus-on-harela-festival-nainital-news-c-238-1-ntl1018-128318-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हरेला पर्व पर पटवाडांगर परिसर में 300 पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हरेला पर्व पर पटवाडांगर परिसर में 300 पौधों का रोपण
Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हरेला पर्व के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के पटवाडांगर परिसर में 300 पौधे लगाए गए। इस दौरान एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया। तेजपत्ता, पुतली, पदम, हरड़, बहेड़ा और जामुन जैसे स्थानीय पौधे रोपे गए। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि हरेला प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। रावत ने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई शिक्षक और अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन