फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh rescued from Heli to 27 tourists stranded in high Himalayan regions

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 27 पर्यटकों को हेली से पिथौरागढ़ रेस्क्यू किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh rescued from Heli to 27 tourists stranded in high Himalayan regions
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी में बीमार बच्ची के परिजनों से बात करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 46 पर्यटकों में से 40 पर्यटकों को सेना ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें से 27 पर्यटक व्यास घाटी से चीनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करके पिथौरागढ़ लाए गए जबकि दारमा घाटी में फंसे 19 पर्यटकों में से गर्भवती समेत 13 पर्यटकों को सेना ने धारचूला सुरक्षित पहुंचाया। इसके अलावा छह स्थानीय लोगों को भी सेना ने रेस्क्यू किया है। 29 पर्यटक अब भी ढाकर हेलीपेड में फंसे हैं, जिन्हें भी जल्द ही सेना रेस्क्यू करेगी।
विज्ञापन

जिले उच्च हिमालयी क्षेत्र के दारमा और व्यास घाटी में सड़क मार्ग बंद होने से फंसे 27 पर्यटकों को बृहस्पतिवार को वायु सेना के चीनूक एवं एएलएस हेलिकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी लाया गया। वहीं सेना के एएलएस हेलिकॉप्टर से दारमा घाटी से एक गर्भवती महिला और चार लोगों को नैनीसैनी लाया गया। तीन बीमार व्यक्तियों समेत सात व्यक्तियों को सेना के हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर बरेली पहुंचाया गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान डीएम डॉ. चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला समेत सेना के अधिकारी नैनीसैनी हवाई पट्टी में मौजूद रहे।
विज्ञापन

दारमा घाटी में प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर घूमने गए करीब 80 पर्यटक बंद सड़कों के चलते तीन दिन से फंसे थे। बृहस्पतिवार को वायुसेना के एएलएच हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। दारमा घाटी के ढाकर हेलीपेड से सेना के हेलिकॉप्टर ने कुल 42 पर्यटकों में से 13 पर्यटकों को धारचूला पहुंचाया। साथ ही छह स्थानीय लोगों को भी रेस्क्यू किया। 29 पर्यटक अब भी ढाकर हेलीपेड में फंसे हैं। डीएम डॉ. चौहान ने बताया 22 अक्तूबर को भी वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर से राहत-बचाव अभियान चलाकर फंसे हुए पर्यटकों और लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बीमारों को किया रेस्क्यू
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. चौहान के अनुरोध पर पर राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर से डेढ़ माह की बीमार बच्ची समेत तीन अन्य बीमार लोगों को हल्द्वानी छोड़ा गया। हेलिकॉप्टर से वड्डा निवासी डेढ़ माह के सार्थक पुत्र दीनू देवी को उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी छोड़ा गया। विगत दिनों जिले में हुई भीषण बारिश के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के चलते एक डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिस की टीम को दारमा के तिदांग पहुंचाया गया जहां दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

पर्यटकों ने जताया आभार
धारचूला। दुग्तु में फंसे पर्यटकों सकुशल रेस्क्यू करने पर वायुसेना, जिलाधिकारी ,ग्राम प्रधान दान्तु जमन दताल, महेश दताल और सभी सहयोगी जनों का आभार प्रकट किया। दुग्तु में फंसे 42 पर्यटकों को कुमाऊं स्काउट के पोस्ट इंचार्ज हवलदार गोविंद सिंह के नेतृत्व में सेना के वाहन से आठ किमी दूर ढाकर हेलीपैड पहुंचाया गया। यहां से 13 पर्यटकों को भेजा गया जबकि 29 अब भी यहां फंसे हैं, जिन्हें कल भेजा जाएगा। धारचूला हेलीपेड में पर्यटकों के पहुंचने पर 832 लाइट रेजीमेंट के जवानों ने उनके चाय-नाश्ते की व्यवस्था की।

पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी से बीमार व्यक्तियों को हेलिकॉप्टर में ले जाते पुलिस के जवान

पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी से बीमार व्यक्तियों को हेलिकॉप्टर में ले जाते पुलिस के जवान- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed