फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One died after pickup fell into ditch in nainital

Road Accident: नैनीताल के पास खाई में गिरी पिकअप...एक की मौत, महिला समेत 14 घायल

Mon, 10 Jun 2024 10:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 10 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर रविवार रात 11:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार एक की व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One died after pickup fell into ditch in nainital
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर रविवार रात 11:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार एक की व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां नैनीचैक निवासी उम्मेद सिंह (65) की मौत हो गई। वहीं मंजू कठायत, बालम सिंह, कंचन (12), सौरभ (15), हेमा देवी (25), पुष्पा बोहरा (29), सूरज कठायत (15), पना देवी (40), प्रभा कठायत (20), दीपा देवी (20), प्रभा बोहरा (32), कुंदन बोहरा (35), पिंकी बोहरा (32), और चंद्रा (16) निवासी पल्सों गांव और वर्धो गांव घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की पोल खुली
बेतालघाट में रविवार की रात पिकअप हादसे ने एक बार फिर से परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। बीते पांच जून को ओखलकांडा के पतलोट में एक मैक्स के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हो गए थे। हादसे की वजह 9 सीटर वाहन में 14 लोगों का सवार होना था। रविवार को पिकअप में 14 लोगों के सवार होने के बाद पिकअप के खाई में गिरने से ओवरलोडिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के बदहाल होने से अनियंत्रित हो गया वाहन
रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते रविवार की देर रात वाहन खाई में जा पलटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कि बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed