{"_id":"206b11312596d5fdc4bf6ff87ff0eb49","slug":"pharmacist-on-collective-vacation-the-patient-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट सामूहिक अवकाश पर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट सामूहिक अवकाश पर, मरीज परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बीडी पांडे जिला अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल के फार्मेसिस्ट 18 सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। फार्मेसिस्टों के अवकाश में रहने की वजह से मरीजों को दवा नहीं मिल सकी, अलबत्ता अस्पताल प्रबंधन की ओर से भर्ती मरीजों के लिए दवा की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा सामूहिक अवकाश के दौैरान आकस्मिक सेवाएं जारी रही।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों अस्पतालों के फार्मेसिस्टों ने मांगों के समर्थन में बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। इस दौरान एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री इंदु कुमार जोशी ने कहा कि 10 मार्च से एसोसिएशन के बैनर तले फार्मेसिस्ट पदों के सृजन, स्पष्ट स्थानांतरण नीति, पेशेंट केयर भत्ता, पुलिस कर्मियों की तर्ज पर एक माह का अतिरिक्त वेतन देने समेत 18 सूत्री मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस वजह से फार्मेसिस्टों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर एमआर आर्या, एचसी जोशी, दीपक कुमार, एसएस हर्बोला, जीएस बिष्ट, बीसी सती, चंद्रा राणा, डीके डालाकोटी, कमल जोशी,रमेश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर, राजपत्रित फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री आरएन प्रजापति ने भी डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की मांगों को जायज करार देते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की। बीडी पांडे जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीबी बिष्ट ने बताया कि फार्मेसिस्टों की हड़ताल से मरीजों को जरूर परेशानी हुई, लेकिन आकस्मिक सेवाएं जारी रही। रेबीज आदि के इंजेक्शन मरीजों को लगाए गए।
विज्ञापन