फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PG semester examinations of Kumaon University now 20

कुमाऊं विवि की पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं अब 20 से 

Thu, 26 Jan 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो  नैनीताल। Updated Thu, 26 Jan 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
PG semester examinations of Kumaon University now 20
परीक्षा - फोटो : getty images

कुमाऊं विवि की पीजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के एग्जाम अब 2 फरवरी के बजाय 20 फरवरी से होंगी, जो कि 3 मार्च तक चलेंगी। इसके अलावा 2 फरवरी से ही शुरू होने वाली विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी 20 फरवरी से प्रात:कालीन सत्र में संपादित होगी।

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में करीब दो घंटे चली परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि अमर उजाला ने इस संबंध में तीन जनवरी के अंक में ही आशंका व्यक्त कर दी थी कि विधानसभा चुनाव के चलते कुमाऊं विवि को अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं दो सत्रों में क्रमश: सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक तथा दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होंगी। सुबह के सत्र में एमएससी तथा एम.कॉम जबकि शाम के सत्र में एमए कक्षाओं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में होगी। प्रो. पांडे ने कहा कि एमएससी भू-विज्ञान चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं विभाग में ही होंगी। जबकि, एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम 2 फरवरी से विभाग में ही होंगे। 

बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे, वित्त अधिकारी अनीता आर्या, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. एमएस मवाड़ी, प्रो. एएस उनियाल, डॉ. आरएस भाकुनी, प्रो. एचआर तिरुवा, प्रो. एएस सिराडी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. जीएस बिष्ट, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कल्पना साह, विपिन चंद्र जोशी आदि थे।


मुख्य परीक्षा के फार्म 25 मार्च तक होंगे जमा 

मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि विस चुनाव के चलते बैठक में तय किया गया कि मुख्य परीक्षा 2017 (बीए, बीएससी तथा बी.कॉम द्वितीय व तृतीय (संस्थागत व व्यक्तिगत) तथा एमए व एम.कॉम प्रथम व द्वितीय (व्यक्तिगत) के परीक्षा आवेदन पत्र की जमा करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 25 मार्च तक तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले फार्म जमा करने की तिथि 20 फरवरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed