फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petroleum leaking from machines is contaminating Naini Lake.

Nainital News: मशीनों से रिस रहा पेट्रोलियम पदार्थ नैनीझील को कर रहा दूषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Petroleum leaking from machines is contaminating Naini Lake.
नैनीताल। लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान मशीनों से रिस रहा पेट्रोलियम पदार्थ नैनी झील में पहुंच रहा है जिससे झील के पर्यावरण और जलीय जीवों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। झील की सतह पर तेल की परत दिखाई देने से स्थानीय लोगों और पर्यावरणविद चिंतित हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से लोअर मॉल रोड पर ट्रीटमेंट कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ झील में जा रहा है। जीव विज्ञान के प्रवक्ता और पर्यावरणविद कमलश पांडे ने बताया कि पानी की सतह पर तेल की परत बनने से ऑक्सीजन का आदान-प्रदान प्रभावित होता है जिससे मछलियों और अन्य जलीय जीवों को सांस लेने में परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि तेल में मौजूद विषैले तत्व पानी की गुणवत्ता खराब कर रहे हैं और झील का जैविक संतुलन बिगड़ सकता है। प्रदूषण बढ़ने से शैवाल की अत्यधिक वृद्धि की आशंका है। नैनीझील पर्यटन का प्रमुख केंद्र होने के कारण इसका असर पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का रसायन या तेल झील में नहीं जाना चाहिए, ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को झील में फैले पेट्रोलियम पदार्थ को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका को भी नावों में प्रयोग होने वाले थिनर के रिसाव पर संबंधित नाव को जब्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed