फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petrol and diesel prices five times in five months, seven times higher

पांच माह में पांच बार पेट्रोल और डीजल के दाम सात बार बढ़े 

Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर लोगों का बजट बिगाड़ रही हैं। इस बार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने को कारण बताया गया है। पेट्रोल के दामों में पांच बार और डीजल के दाम एक जनवरी से 31 मई के बीच सात बार बढ़ाए गए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर तेल कंपनियों ने दामों में कटौती तो नहीं की, मगर बढ़ोतरी जरूर होती रही। पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी तो सिर्फ 50 पैसे से लेकर डेढ़ रुपये तक हुई। जबकि बढ़ोतरी डेढ़ रुपये से ढाई रुपये के बीच रही। एक और 17 मई को भी दामों में बढ़ोतरी की गई। जनवरी से 31 मई तक पेट्रोल के दामों में पांच बार बढ़ोतरी हुई, जबकि पांच बार कमी हुई।
विज्ञापन


डीजल की कीमतों में सात बार इजाफा हुआ और महज चार बार कम किए गए। डीजल के दामों में हो रही वृद्धि का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


====================
तारीख        पेट्रोल दरें    डीजल दरें (बढ़ोतरी)
01.01.16    64.83      48.03 
01.03.16      --         48.76
17.03.16      --       49.76
05.04.16   66.32       50.61
01.05.16  66.57        52.00
17.05.16  67.22        53.08
01.06.16  69.25        55.44
----------------------------------
तारीख        पेट्रोल दरें    डीजल दरें (कमी)
16.01.16    64.58       47.30
01.02.16    64.55       47.27
18.02.16    64.30       47.51
01.03.16    61.93        --
16.04.16    65.74       49.51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed