{"_id":"60db75a58ebc3ebf2024748b","slug":"permission-to-sell-petrol-stopped-on-complaint-chorgalia-news-hld4294820186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर पेट्रोल बेचने की अनुमति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर पेट्रोल बेचने की अनुमति बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलापार (नैनीताल)। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों की शिकायत पर चोरगलिया मुख्य मार्ग के पास जगतपुर गौलापार में स्थित पेट्रोल पंप में पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने जांच की। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बीते दिनों गौलापार के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में पेट्रोल की गुणवत्ता की शिकायत पोस्ट की थी। इसके बाद कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपनी शिकायत दर्ज कर पेट्रोल से गाड़ियों के खराब होने की बात लिखी। पूर्ति निरीक्षक सनवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक ने भी इसी संबंध में पेट्रोल कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की है। कहा कि सैंपल की जांच की जाएगी, फिलहाल पंप पर पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पेट्रोल पंप के मीटर की रीडिंग लेकर मशीन बंद कर दी है।
टीम में आरओ गिरीश चंद जोशी, पूर्ति सहायक मीनाक्षी बोरा, ग्रामीण प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद थे।