फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The pickup went out of control and fell into a 50-foot-deep ditch in nainital

नैनीताल: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक चोटिल; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

Thu, 15 Oct 2026 06:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 15 Oct 2026 06:10 PM IST
सार

नारायण नगर के ऊपर कब्रिस्तान के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन
The pickup went out of control and fell into a 50-foot-deep ditch in nainital
हादसा

विस्तार

कालाढूंगी रोड पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी असगर अली बृहस्पतिवार को पिकअप लेकर नैनीताल आ रहे थे। नारायण नगर से ऊपर कब्रिस्तान के समीप पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed