फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike parked in the plot set on fire in haldwani

हल्द्वानी: प्लॉट में खड़ी बाइक को लगाई आग, लोगों ने बुझाई; मकान और गाड़ियां जलने से बचीं

Thu, 15 Oct 2026 08:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 15 Oct 2026 08:56 PM IST
सार

हल्द्वानी के मेडिकल चौकी क्षेत्र स्थित पीसीएफ प्लाजा के खाली प्लॉट में बुधवार देर रात बाइक खड़ी कर अराजक तत्वों ने उसमें आग लगा दी। समय रहते लोगों ने आग बुझा दी, जिससे आसपास के मकान और गाड़ियां बच गईं। 

विज्ञापन
Bike parked in the plot set on fire in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मेडिकल चौकी क्षेत्र स्थित पीसीएफ प्लाजा के खाली प्लॉट में बध्वार देर रात बाइक खड़ी कर अराजक तत्वों ने उसमें आग लगा दी। लोगों ने समय रहते आग बुझा दी जिससे आसपास के मकान और गाड़ियों में आग लगने से बची। लोगों ने गांधी नगर निवासी दो युवकों पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि बाइक बिल्कुल प्लॉट की दीवार से सटाकर खड़ी करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। दीवार के दूसरी तरफ कुछ लोगों के घर भी हैं। स्थानीय निवासी आलोक कश्यप ने बताया कि जली हुई बाइक उनके क्षेत्र की नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह दो अनजान युवक वहां पहुंचे और बाइक को अपने भाई की बताने लगे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए तब दोनों भाग गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और जली हुई बाइक को कब्जे में लिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो लड़के मौके पर पहुंचे थे उन्हें भी तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed