फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People were upset with the no of transactions in Yes Bank

यस बैंक में लेनदेन के नो से परेशान रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
People were upset with the no of transactions in Yes Bank
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। यस बैंक में शनिवार को दूसरे दिन भी कारोबार ठप रहा। नगदी न होने के कारण बैंक आए ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। यस बैंक का एटीएम भी ठप पड़ा है और पैसा नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

यस बैंक से नगदी आहरण को लेकर आरबीआई की ओर से प्रतिबंध लगने के बाद से ही ग्राहकों धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। शनिवार को बैंक में पूरे दिन में 12 ग्राहक पहुंच मगर एक भी धनराशि आहरित नहीं कर सके। बैंक के प्रबंधक नीरज पडालनी ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर नोट कर लिए और कैश आने पर सूचित करने की बात कही।
विज्ञापन

पडालनी ने बताया कि कैश शाम तक पहुंचा। रुद्रपुर शाखा में कैश आ गया था तो सभी ग्राहकों को फोन से सूचित कर दिया गया। ग्राहकों ने अपना ही पैसा बैंक से न मिलने पर नाराजगी जताई। मुखानी निवासी लता को भी बिना नगदी आहरण के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी सुरेश भगत यस बैंक आए थे। एक पार्टी ने 50 हजार रुपये का चेक दिया था। बैंक पहुंचने पर चेक से धनराशि का भुगतान नहीं हुआ। बैंक प्रबंधन ने नंबर नोट कर लिया और कैश न होने की बात कही। कैश आने पर सूचना देने की बात कही।

वैशाली निवासी राकेश शर्मा पचास हजार रुपये निकालने आए थे मगर उनको भी निराशा हाथ लगी। कैश न होने की बात कहकर उनको लौटा दिया गया। बैंक प्रबंधन ने उनका भी नंबर नोट कर लिया और कैश आने पर सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed