फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People shivering due to cold wave in Terai-Bhabar

तराई-भाबर में शीतलहर से कांपे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold wave in Terai-Bhabar
हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहा। दिनभर कोहरा और शाम को उत्तर पश्चिमी हवाओं ने मौसम को बेहद सर्द रखा। मौसम विभाग ने भी रविवार को शीत दिवस बताते हुए आगाह किया था। अभी एक हफ्ते तक इसी तरह की ठंड रहेगी और फरवरी पहले सप्ताह में बारिश, बर्फबारी की भी संभावना रहेगी। वहीं नैनीताल में तीन दिनों से लगातार खिल रही धूप ने ठंड से राहत दी।
विज्ञापन

सुबह से कोहरे के कारण दिनभर कड़ाके की सर्दी रही। दोपहर बाद कुछ देर हल्की धूप के दर्शन जरूर हुए लेकिन उसके बाद फिर कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। ठंड के कारण सड़कों में भी वाहन कम दिखाई दिए। अधिकांश लोग घरों में ही रहे और ठंड से बचाव किया। कोहरे के कारण सड़कों में दृश्यता भी काफी कम रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी तक मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दो फरवरी को पर्वतीय जिलों में मध्यम बारिश और बर्फबारी, तीन फरवरी को नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में मध्यम बारिश के अलावा बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को आर्द्रता 83 प्रतिशत रही और 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा की गति रही। फिलहाल दो फरवरी तक ठंड से राहत नहीं है। डॉ. सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला ठंड को बढ़ाएगा।
रविवार को अधिकतम तापमान आठ डिग्री नीचे 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 6.6 और मुक्तेश्वर का 15.6 और न्यूनतम 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

नैनीताल में पारा चढ़ा तो ठंड से मिली राहत
नैनीताल। तीन दिनों से लगातार खिल रही धूप ने ठंड से राहत दी। साथ ही पारा भी चढ़ गया है।
नैनीताल में बीते दो सप्ताह से बारिश, कोहरा और बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। कड़ाके की ठंड के कारण पारा गिर गया था। धूप खिलने के कारण पर्यटक घूमने निकल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
इनसेट
बीते एक सप्ताह में पारे का उतार चढ़ाव
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
24 जनवरी 03 00
25 जनवरी 04 02
26 जनवरी 05 02
27 जनवरी 05 02
28 जनवरी 07 02
29 जनवरी 10 05
30 जनवरी 15 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed