फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People Scramble for Petrol in Nainital and Bhimtal Ahead of Tourist Season

Nainital News: पर्यटन सीजन से पहले नैनीताल और भीमताल में पेट्रोल के लिए भटके लोग

Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
People Scramble for Petrol in Nainital and Bhimtal Ahead of Tourist Season
नैनीताल/भीमताल। पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही नैनीताल और भीमताल में पेट्रोल संकट गहराने लगा है। शहर के तल्लीताल और मल्लीताल स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को फजीहत झेलनी पड़ी। कई वाहन चालक पेट्रोल पंपों तक पहुंचे लेकिन तेल खत्म होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबार के तेज होने से शहर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की खपत लगातार बढ़ रही है लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सोमवार को दोनों पेट्रोल पंपों में लोगों को पेट्रोल नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक लोग पेट्रोल पंपों में चक्कर काटते नजर आए। तेल नहीं मिलने से पर्यटक खासे परेशान नजर आए। शाम के समय जब दोनों पंपों पर पेट्रोल के टैंकर पहुंचे तो तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताते हैं कि मल्लीताल स्थित सूखाताल पर्वत फिलिंग स्टेशन में चार दिन बाद और तल्लीताल पेट्रोल पंप में पांच दिन बाद पेट्रोल की आपूर्ति हुई है। तल्लीताल पंप संचालक सुखदीप आनंद ने बताया कि 30 अप्रैल को आखिरी टैंकर पहुंचा था जो शनिवार शाम तक खत्म हो गया। किसी कारणवश टैंकर समय पर नहीं पहुंच सका जिससे आपूर्ति बाधित रही। उधर, भीमताल क्षेत्र में सोमवार को डीजल और पेट्रोल कम होने के चलते पंपों पर वाहनों की कतार लग गई गई। लोगों को तेल लेने के लिए आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। दोपहर बाद खुटानी पंप पर तेल आने की सूचना मिलते ही पेट्रोल के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेल के दाम बढ़ने की अफवाह से भी लोग तेल लेने के लिए पंपों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता की जाएगी। पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। नवाजिश खलिक, एसडीएम, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed