फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Uttarakhand will be able to eat apples of America

Nainital News: उत्तराखंड के लोग खा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के सेब

Sun, 06 Aug 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
People of Uttarakhand will be able to eat apples of America
प्रतीकात्मक
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड के लोग ऑस्ट्रेलिया, इटली, अमेरिका और न्यूजीलैंड के सेब का स्वाद ले सकेंगे। जिले के भटेलिया सरगाखेत के प्रवीन शर्मा ने सेब की सात विदेशी प्रजातियां लगाकर उन्नत खेती की है। 500 पौधों से शुरुआत कर अब 8000 विदेशी सेब के पौधे लगाए हैं। नर्सरी में पौंधे पैदा कर प्रदेश के किसानों को भी खेती के लिए देंगे। उनके बाग में इटली का किंग रॉड, डार्क बैरन गाला, अमेरिका का सुपर चीफ, जेरो माइन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। न्यूजीलैंड का रेडलम गाला और आस्ट्रेलिया का ग्रेनी स्मिथ ने भी बाग में लालिमा बिखेरी है। प्रवीन ने स्वरोजगार की मिशाल कायम की है। हिमाचल से सेब की खेती सीखकर सरगाखेत में पौंधे लगाए और नर्सरी लगाकर पौंधे बना रहे हैं। उत्तराखंड के किसान भी इसका लाभ ले सकेंगे। प्रवीन ने 150 नाली भूमि पर सेब का बागान और नर्सरी तैयार की है। स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया है। उन्होंने बताया कि विदेशी सेब की प्रजाति बाजार में मिल जाएगी। ये प्रजातियां छह महीने में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन




आस्ट्रेलिया का ग्रेनी स्मिथ सेब पेट की समस्या में लाभदायक होता है। किसानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। हिमाचल और कश्मीर से 20 दिन पहले रामगढ़ का सेब बाजार में पहुंच जाता है। राजेंद्र सिंह अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed