{"_id":"699fcf0413af2e680902a749","slug":"people-blocked-the-road-after-two-women-died-in-a-tiger-attack-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: बाघ के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम, वन विभाग का गेट तोड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: बाघ के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम, वन विभाग का गेट तोड़ने का किया प्रयास
Thu, 26 Feb 2026 10:11 AM IST
गायत्री जोशी
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:11 AM IST
सार
हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हल्द्वानी, पनियाली में वन चौकी महिला का शव रख कर विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के पीपलपोखरा गांव की गंगा देवी को निवाला बनाने के 13 दिन बाद बाघ ने पनियाली की कमला को मारकर उसका आधा शरीर खा लिया। शाम को शव गांव लाया गया तो आक्रोशित ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। देर शाम सात बजे तक कोई अफसर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का खून खौल गया। उन्होंने कठघरिया मुख्य मार्ग स्थित वन चौकी में शव रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर बाघ को आदमखोर घोषित कर जल्द पकड़ने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे जंगल गईं कमला देवी के देर शाम तक नहीं लौटने पर ग्रामीणों को चिंता हुई। तलाश करने पर जंगल में उनका क्षत- विक्षत शव मिला। शव घर लाया गया तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, दायित्वधारी शंकर कोरंगा के अलावा पूर्व प्रधान मनीष आर्या, प्रमोद बोरा, नवीन भट्ट, प्रमोद तोलिया के साथ ही तमाम लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। काफी देर तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोग शव लेकर कठघरिया चौराहे पर पहुंचे और वहां स्थित वन विभाग की चौकी में महिला का पार्थिव शरीर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने वन विभाग के गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। मामला बढ़ता देख मौके पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अलावा मुखानी थाना पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया और एसपी सिटी के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बाघ पकड़ने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने, आदमखोर घोषित करने, पिंजरा लगाने, कैमरा ट्रैप, कमला देवी के परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद रात करीब आठ बजे ग्रामीण माने और शव मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन