फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People are troubled by the dirt accumulated in the lake and the pond.

Nainital News: झील और गधेरे में जमा गंदगी से लोग परेशान

Fri, 12 Jul 2024 06:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dirt accumulated in the lake and the pond.
भीमताल (नैनीताल)। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते भीमताल झील में नालों से आई गंदगी जमा होने से झील किनारे दुर्गंध आने से लोग परेशान हैं। साथ ही झील में जमी गंदगी से झील की सुंदरता पर असर पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि गंदगी की दुर्गंध से स्थानीय लोग और सैलानी भी परेशान हैं। सिंचाई विभाग और नगर पालिका को नालों की सफाई करानी चाहिए ताकि झील में गंदगी न जा सके।
विज्ञापन

इधर विनायक के डेढ़ किमी आगे चांफी के गधेरे के पास कुछ लोग कूड़ा डाला रहे हैं जिससे पानी दूषित हो रहा है। भाजपा नेता कमल जोशी ने बताया कि गधेरे का पानी स्थानीय लोग पीते हैं। पानी दूषित होने से लोगों के बीमार होने का भी भय है। साथ ही गधेरे में एक गाय भी मरी होने से पानी और दूषित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed