{"_id":"d13d59ba669b6c8e5d4e93784db5a13b","slug":"pension-denied-the-complaint-by-sending-a-postcard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने पर पोस्टकार्ड भेजकर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने पर पोस्टकार्ड भेजकर करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पेंशन के लिए लोगों को टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी। क्योंकि पेंशन से वंचित लाभार्थी समाज कल्याण निदेशक को पोस्टकार्ड भेजकर शिकायत कर सकते हैं। लाभार्थी को पेंशन स्वीकृति की तिथि, बैंक और बैंक खाता संख्या का उल्लेख करना होगा। राज्य में वृद्धावस्था के 3,57,173, विधवा के 1,23,076 और विकलांग के 57,532 पेंशन धारक हैं। वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक जा चुकी है।
विज्ञापन
इस पर समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक ने लाभार्थियों के लिए पोस्टकार्ड योजना की अनूठी पहल की है। धानिक ने बताया कि पेंशन से वंचित लाभार्थी पोस्टकार्ड पर अपनी शिकायत लिखकर समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक के नाम भेज सकते हैं। लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति की तिथि, बैंक और बैंक खाते का विवरण लिखना होगा। धानिक ने कहा कि पेंशन न मिलने की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन