फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Peach, pear and plum blossoms fell due to hailstorm

Nainital News: ओलावृष्टि से आडू, नाशपाती और पुलम के फूल गिरे

Sat, 22 Feb 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Peach, pear and plum blossoms fell due to hailstorm
पहाड़पानी (नैनीताल)। एक ओर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से किसान फसलों के सूखने के चलते परेशान थे। अब बृहस्पतिवार की रात धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, महतोलिया गांव, नगदल, दीनी, मज्यूली, अनर्पा, नाई, भीड़ापानी, मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फलों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से आड़ू, पुलम, नाशपाती और खुबानी के पेड़ों पर लगे फूल गिरकर नष्ट हो गए हैं। इससे फल उत्पादक किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

हालांकि मटर, आलू, प्याज, लहसुन, गेहूं और सरसों की फसलों को नमी मिलने से किसानों को राहत भी मिली है। धानाचूली क्षेत्र के हरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट और राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से फलों के पेड़ों पर लगे फूल झड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आलू, मटर, प्याज और लहसुन की फसलों को नमी मिली है। किसानों ने कहा कि एक बार अच्छी बारिश और बर्फबारी हो जाती तो फसलों और फलों के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद बढ़ जाती।
विज्ञापन


आंधी से पीरूमदारा हाईवे पर गिरा पेड़
रामनगर। बीती देर रात चली तेज आंधी के बाद शुक्रवार सुबह पीरूमदारा नेशनल हाईवे पर एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही की उस समय मार्ग खाली था अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था। पेड़ गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से पेड़ को कटवाकर किनारे कराते हुए और यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed