फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passengers started increasing in trains and buses

ट्रेन और बसों में बढ़ने लगे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers started increasing in trains and buses
हल्द्वानी। बसों और ट्रेन में यात्रियों की संख्या तुलनात्मक तौर पर बढ़ी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम की आय में भी सुधार हुआ है। रोडवेज अधिकारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के नैनीताल रीजन की अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से पहले करीब 85 बसों का संचालन हो रहा था। इन सेवाओं के माध्यम से करीब सात हजार तक यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे थे। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने के साथ यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन निगम बरेली, देहरादून और दिल्ली के लिए भी बस सेवा संचालित कर रहा। रोडवेज आरएम संचालन (नैनीताल रीजन) यशपाल सिंह के अनुसार अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद करीब 120 बसों का बेड़ा प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या भी बढ़कर करीब नौ हजार तक हो गई है। वर्तमान में आय करीब नौ लाख रुपये तक है, जबकि पहले पांच लाख तक आय हो रही थी।
विज्ञापन

उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, इससे परिवहन निगम के राजस्व में भी और सुधार आएगा। वहीं, काठगोदाम से देहरादून के लिए दून जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय और मुख्य टिकट निरीक्षक हरीश भाकुनी के अनुसार अगस्त में औसतन एक दिन में करीब पांच सौ यात्री सफर कर रहे थे, सितंबर से सुधार आया है। अब प्रतिदिन औसतन आठ सौ यात्री सफर कर रहे हैं। एक दिन यह संख्या एक हजार तक भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed