फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passengers increased on Delhi-Bareilly route, Roadways sent 15 additional buses

Nainital News: दिल्ली, बरेली रूट पर बढ़े यात्री, रोडवेज ने 15 अतिरिक्त बसें भेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Passengers increased on Delhi-Bareilly route, Roadways sent 15 additional buses
हल्द्वानी। वीकेंड खत्म होते ही पर्यटकों का लौटना शुरू हो गया। इस कारण दिल्ली और बरेली रूट पर रविवार शाम यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। इस पर रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली रूट पर 12 और बरेली रूट पर तीन अतिरिक्त बसें भेजीं। नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई।
विज्ञापन


कैंची धाम आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का घरों को लौटना शुरू हो गया है। रविवार को दिल्ली और बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली और बरेली रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी। सोमवार को भी दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नैनीताल रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन



लखनऊ के लिए नहीं मिली बस

हल्द्वानी। लखनऊ के लिए बसें कम पड़ने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद यात्री दूसरी बसों से बरेली तक गए। रोडवेज प्रबंधन हल्द्वानी बस अड्डे से लखनऊ के लिए तीन बसों का संचालन करता है। रविवार शाम को लखनऊ के लिए भारी सवारियां उमड़ गई। इस दौरान टिकट लेने के लिए यात्री कतार में नजर आए। टिकट सीमित होने के कारण कई यात्रियों को बस नहीं मिली। इसके बाद वे दूसरी बसों से बरेली के लिए रवाना हुए। एक यात्री घनश्याम ने बताया कि वह कैंची धाम आए थे। अब लौट रहे हैं। बस नहीं मिली, अब वह बरेली से लखनऊ के लिए बस पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा स्नान में जाम से बेहाल हुए यात्री

हल्द्वानी। गंगा दशहरा के चलते गढ़मुक्तेश्वर में जाम लग गया। इस वजह से रोडवेज की 20 बसें तीन घंटे तक जाम में फंस गई। इनमें हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और भवाली डिपो की बसें शामिल थी। इस दौरान यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed