फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passenger stabbed and robbed of four lakhs in front of the Kotwali police station.

Nainital News: कोतवाली के सामने यात्री को चाकू मारकर चार लाख लूटे

Tue, 06 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Passenger stabbed and robbed of four lakhs in front of the Kotwali police station.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्हें पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है। कोतवाली के ठीक सामने अज्ञात युवक ने पौड़ी निवासी यात्री को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया और चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को एसटीएच में भर्ती कराया। 24 घंटे बाद भी पुलिस की कार्रवाई केवल सीसीटीवी खंगालने तक सिमटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पौड़ी निवासी डिजिटल मार्केटिंग कर्मी विकास देहरादून में नौकरी करते हैं। शनिवार रात वह 9ः30 बजे देहरादून से चले और रविवार तड़के चार बजे हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए। राहगीरों के अनुसार, बस से उतरते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने विकास के पीछे लग गया और पैसे मांगने लगा। विकास ने मना किया तो उसने चाकू निकालकर उनके पेट में घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए और उनके हाथ से बैग छूट गया। आरोपी बैग लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने वारदात होने के बावजूद विकास को पुलिस की कोई मदद नहीं मिली। आखिर राहगीरों ने ही किसी तरह उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद होश में आने पर विकास ने अपने परिचित कारोबारी सुनील को सूचना दी। पता चला कि बैग में करीब चार लाख रुपये थे जो सुनील को देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है, सुनील के भी बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed