फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parties are unable to find booth-level agents.

Nainital News: पार्टियों को नहीं मिल रहे बूथ लेवल एजेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Parties are unable to find booth-level agents.
नैनीताल। भाजपा ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सभी 165 बूथों के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात कर दिए हैं जबकि कांग्रेस अभी तक सिर्फ 153 बूथों पर ही एजेंट तैनात कर पाई है। बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी ने एक भी बूथ पर बीएलए नियुक्त नहीं किए हैं।
विज्ञापन


165 मतदान केंद्रों वाले नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सभी बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात कर दिए हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अब तक सभी बूथों पर अपने एजेंट नहीं बना पाई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने के लिए कहा गया था ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के खुर्पाताल क्षेत्र में बीएलए नियुक्त नहीं किए जा सके हैं। जल्द ही सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन




प्रत्येक मंगलवार को होगी एसआईआर की समीक्षा बैठक

एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि नैनीताल विधानसभा में एसआईआर का कार्य शुरू हो चुका है और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बीते दो जून को इस संबंध में बैठक की जा चुकी है। प्रत्येक मंगलवार को दलों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed