{"_id":"58a3527c4f1c1b110dd847fd","slug":"paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। जिले के अति संवेदनशील 74 मतदान केंद्रों पर एसएसपी ने अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है। थाने में प्रभारी को छोड़कर अन्य पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के अनुसार जिले के लालकुआं में 29, भीमताल में 29, नैनीताल में 25, कालाढूंगी में 29, रामनगर में 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। बनभूलपुरा के सभी 11 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने सभी अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर आईटीबीपी, एसएसबी और सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पीआरडी, होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है। थानों की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाना को आईटीबीपी की टुकड़ी प्रदान की गई है। एसएसपी ने मंगलवार को प्रत्येक मतदान केंद्रों को दौरा तक फोर्स की स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि सभी केंद्रों पर फोर्स भेजी गई है। सुबह पुलिस अधिकारी मतदान के पहले फोर्स की जांच करेंगे कि कोई ड्यूटी से नदारद तो नहीं है।