फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paragliding exercise in Patkot, Ramnagar, land marked for paragliding, hitch by energy corporation lines

रामनगर के पाटकोट में पैराग्लाइडिंग की कवायद, पैराग्लाइडिंग के लिए जमीन चिह्नित, ऊर्जा निगम लाइनों से अड़चन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Paragliding exercise in Patkot, Ramnagar, land marked for paragliding, hitch by energy corporation lines
रामनगर के पाटकोट में पैराग्लाइडिंग की कवायद
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग के लिए जमीन चिह्नित, ऊर्जा निगम लाइनों से अड़चन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पाटकोट में साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग की कवायद की जा रही है। पैराग्लाइडिंग के लिए पाटकोट में जमीन का चयन तक कर लिया गया है, लेकिन ऊर्जा निगम की लाइनें इसमें आड़े आ रही हैं।
कोटाबाग पैराग्लाइडिंग एंड एडवेंचर एसोसिएशन पाटकोट में भी पैराग्लाइडिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पाटकोट निवासी रमेश सिंह मेहरा ने पैराग्लाइडिंग के लिए एसोसिएशन को निशुल्क जमीन देने की पेशकश की है। यह जमीन पाटकोट के भकतोड़ा में ऊंची पहाड़ी पर है जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए मुफीद है। एसोसिएशन की यहां युवाओं को पैराग्लाइडिंग की निशुल्क ट्रेनिंग देने की भी योजना है।
विज्ञापन

इनसेट...
बिजली के तार बन रहे बाधक
पैराग्लाइडिंग एंड एडवेंचर एसोसिएशन की अध्यक्ष ममता ढौंडियाल, सचिव राहुल रावत ने बताया कि पाटकोट के भकतोड़ा में जमीन का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन जमीन के पास से बिजली की लाइनें इसमें बाधक बन रही है। पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर के बिजली लाइन में उलझने का खतरा है। जब तक बिजली लाइन वहां से हटाई नहीं गई, पैराग्लाइडिंग शुरू करना मुश्किल होगा। बिजली की लाइन हटाने के लिए एसोसिएशन ऊर्जा निगम के अधिकारी और रामनगर एसडीएम से मिल चुके हैं। लाइन हटाने के लिए 1.70 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, लेकिन एसोसिएशन के लिए यह खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पैराग्लाइडिंग से बढ़ेगा पर्यटन
रामनगर में कॉर्बेट पार्क में पर्यटक जंगल सफारी के लिए आते हैं। रामनगर से 24 किमी दूर पाटकोट में पैराग्लाइडिंग शुरू होगी तो यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
कोट...
- यदि कोई बिजली लाइन हटाने के लिए आवेदन करता है तो उसका खर्च आवेदक को भी वहन करना पड़ता है। पाटकोट में पैराग्लाइडिंग के लिए लाइन हटाने में जो भी खर्च आ रहा है, उसे एसोसिएशन को वहन करना होगा।

- विवेक कांडपाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
-------------
- पाटकोट में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। एसोसिएशन पैराग्लाइडिंग का कामर्शियल यूज करेगी, ऐसे में विधायक निधि से बिजली की लाइन हटाने के लिए पैसा देना उचित नहीं है। - दीवान सिंह बिष्ट, विधायक रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed