फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panchayat Chunav 2025: Ballot boxes sent for the first phase in nainital

Panchayat Chunav 2025: पहले चरण के लिए भेजी गईं मतपेटियां, जिले में 834 पोलिंग पार्टियां हैं तैनात

Mon, 14 Jul 2025 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:32 AM IST
सार

नैनीताल जिले में दो चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 24 जुलाई को ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियां भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2025: Ballot boxes sent for the first phase in nainital
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में दो चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 24 जुलाई को ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियां भेज दी गई हैं। आरओ की मांग के अनुसार मतपत्र भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

जिले में 834 पोलिंग पार्टियां हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 5-5 कर्मी तैनात रहेंगे। दूसरे चरण में हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर और कोटाबाग में 28 जुलाई को चुनाव होगा। सोमवार को प्रथम चरण वाले ब्लॉकों में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 18 जुलाई को दूसरे चरण के लिए चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। जिले में 2424 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें प्रधान में 1316, बीडीसी सदस्य में 798, जिला पंचायत सदस्य में 126 और सदस्य ग्राम पंचायत में 202 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

जिले में कुल मतदाता 428923 हैं। इसमें पुरुष 222962 और महिला मतदाता 205911 शामिल हैं। पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र 543 और मतदान स्थल 834 हैं। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि पहले चरण के लिए मतपेटियां भेजी जा चुकी हैं। मांग के अनुसार मतपत्र भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed