{"_id":"688930f2e0bb05086300f34a","slug":"painting-competition-organized-on-international-tiger-day-nainital-news-c-238-1-shld1020-117060-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Wed, 30 Jul 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन विभाग की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी के निर्देशन में तीन वर्गों में प्रतियोगिता हुई। प्रथम वर्ग कक्षा तीन से पांच तक का विषय ''''मेरा दोस्त बाघ, द्वितीय वर्ग कक्षा छह से आठ का विषय ''''बाघ ओर उसका आवास'''' व तृतीय वर्ग कक्षा नौ से 12 का विषय बाघों से जीवित होते वन'''' रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में 16 स्कूल के 125 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वन क्षेत्राधिकारी आनंद राम टम्टा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम आने के बाद स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उप निदेशक, प्राणी उद्यान स्वाति, डॉ. रजनी रावत मौजूद रही।
विज्ञापन