{"_id":"58b087424f1c1b0030b233ee","slug":"owed-millions-even-tens-of-millions-of-new-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का बकाया, करोड़ों की नई लाइट भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों का बकाया, करोड़ों की नई लाइट भी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
street light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सुंदरीकरण के नाम पर नैनीताल रोड के डिवाइडर के बीच में करोड़ों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई हैं। लेकिन, लाइट जलने के बाद बिजली का बिल कौन चुकाएगा? इसकी चिंता कम ही है। मौजूदा समय में नगर निगम पर 97 लाख का बिल का बकाया है, इसके अलावा जो पुराना बिल का बकाया था, उसका एरियर भी आठ करोड़ से ज्यादा का है।
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर राज्य योजना से करीब चार करोड़ से ज्यादा का खर्च कर स्ट्रीट लाइट को लगाया गया है। जो सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगी हैं, उनको क्रमश: हटाया जाएगा। हालांकि अभी तक लोनिवि ने नगर निगम को नई लगी स्ट्रीट लाइट को हस्तांतरित नहीं किया है।
विज्ञापन
जो मौजूदा स्थिति है, उसमें नगर निगम पर पुराने स्ट्रीट लाइट जलाने पर 97 लाख का बिल बिजली विभाग को चुकाना है। इसके अलावा पिछले सालों में जो बिजली का बिल था, उसका करीब आठ करोड़ से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन
अगर यह दोनों को जोड़ दिया जाए, तो नगर निगम को करीब नौ करोड़ चुकाने हैं। जो नगर निगम के हाल हैं, उसमें कर्मियों का पूरा वेतन सही समय पर ही मिल जाए, उसके ही हालात नहीं है। ऐसे में यह बिल नगर निगम के माध्यम से चुकाया जा सकेगा, उसके आसार कम ही है।
नगर निगम का बिजली विभाग पर बकाया
नगर निगम का बिजली विभाग पर भी बकाया है। सहायक नगर आयुक्त दिलीप कपूर कहते हैं कि बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर आदि नगर निगम सीमा में लगे हैं, उनका लाखों रुपये का बकाया देना है।