{"_id":"6549282c87db973c35043087","slug":"overhead-tank-land-captured-department-remains-silent-haldwani-news-c-303-1-lku1001-273-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओवरहेड टैंक की जमीन पर कब्जा, विभाग बना मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओवरहेड टैंक की जमीन पर कब्जा, विभाग बना मौन
Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
लालकुआं। हल्दूचौड़ की दौलिया ग्रामसभा में ओवरहेड टैंक की जमीन पर एक व्यक्ति के कब्जा करने से जल जीवन मिशन योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। मामले में जल संस्थान जल्द कार्रवाई की बात कह रहा है। योजना में लेटलतीफी के चलते लोगों में आक्रोश है।
भारत सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चलाई जा रही है। हल्दूचौड़ की दौलिया ग्रामसभा में यह योजना प्रस्तावित की गई। पाइपलाइन बिछाने का आधा काम पूरा भी हो गया है। जल संस्थान ने दौलिया तथा देवरामपुर में दो जगह ओवरहेड टैंक बनाने के लिए भूमि की मांग की। किसी भी दानदाता के न मिलने पर राजस्व विभाग ने अपनी जमीन जल संस्थान को उपलब्ध करा दी। अब ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए उपलब्ध कराई राजस्व की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा किया है। सरकारी जमीन से कब्जा नहीं हटाने से योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर कपिल का कहना है कि हमने एसडीएम को इस संबंध में पत्र भेज कर अवगत करा दिया है और आवश्यकता पड़ने पर फोर्स मंगाई जाएगी। ग्रामीणों से कहा है कि इस संबंध में धैर्य बनाए रखें और दीपावली के बाद इस काम को गति दी जाएगी। ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी का कहना है कि जनहित को देखते हुए पेयजल योजना पर शीघ्र काम होना चाहिए और सरकार की योजनाओं पर ढंग न्यायसंगत नही है।
विज्ञापन
तहसीलदार मनीषा बिष्ट का कहना है कि जल संस्थान को जमीन उपलब्ध करा दी है। बाकी जिम्मेदारी जल संस्थान की है और यदि किसी प्रकार का अड़ंगा आ रहा है तो प्रशासनिक मदद दी जा सकती है।