फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outrage over giving notice on zero percent items

Nainital News: जीरो प्रतिशत वाली वस्तुओं पर नोटिस देने पर आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Outrage over giving notice on zero percent items
रामनगर में केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में ज्ञापन देते टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य। संवाद 
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जीएसटी में आ रही दिक्कतों को लेकर केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने समाधान में जीरो प्रतिशत वाली वस्तुओं के संदर्भ में केंद्रीय जीएसटी कार्यालय की ओर से नोटिस भेजे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है 2019-20 से समाधान में जीरो प्रतिशत वाली वस्तुओं को करमुक्त रखा गया है मगर विभाग की ओर से उसी के संदर्भ में पूछा जा रहा है कि ये कर मुक्त वस्तुएं क्या हैं जबकि जीएसटी में कर मुक्त वस्तुओं की पूरी लिस्ट है।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों में समाधान के प्रति संशय उत्पन्न हो रहा है। एसोसिएशन ने कहा है कि केंद्रीय जीएसटी के अधिकारी स्टाफ की कमी के कारण रामनगर कार्यालय को हल्द्वानी से चलाते हैं और अपनी सभी बैठक हल्द्वानी में करते हैं। ज्ञापन देने वालों में टैक्स बार के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे, सचिव मोहम्मद फिरोज अंसारी, उपसचिव मनु अग्रवाल ऑडिटर नावेद सैफी, लईक अहमद समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed