{"_id":"57bf293c4f1c1b054bd4f131","slug":"our-pride-in-our-old-plan-budget-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना को बजट की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना को बजट की दरकार
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना (नंदा देवी कन्या धन योजना) की पहली किश्त के रूप में नैनीताल जिले को एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त की।
विज्ञापन
इसके बद भी जिले में अभी भी योजना के 6144 आवेदन पत्र बजट के अभाव में फाइलों में कैद हैं।विभाग ने उक्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए शासन से दस करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2009 को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नंदा देवी कन्या धन योजना शुरू की थी। शुरू में योजना के तहत हाईस्कूल उत्तीर्ण बालिका को पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी।
विज्ञापन
हाल के वर्षों में सरकार ने योजना का नाम बदलकर हमारी कन्या हमारा अभिमान करते हुए लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 15 हजार कर दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले वर्षों के दौरान विभाग को योजना के तहत हजारों आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें समय-समय पर अवमुक्त हुए बजट के आधार पर निस्तारित किया जाता रहा।
योजना के तहत लाभार्थी का आवेदन पत्र स्वीकृत होने पर पांच हजार रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं और शेष 10 हजार रुपये की एफडी बनाई जाती है। जिसका भुगतान लाभार्थी के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद होता है।
विभाग में जिले के आठों विकास खंडों के लगभग 6144 आवेदन पत्र बजट के अभाव में फाइलों मेें कैद हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि महीने भर पहले तक 6810 आवेदन पत्र लंबित थे।
हाल ही में शासन से योजना के तहत पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बजट मिलने के बाद उक्त आवेदन पत्रों में से 666 आवेदन पत्रों को योजना के तहत स्वीकृति दी गई।
उन्होंनेे बताया कि अब 6144 आवेदन पत्र लंबित हैं जिनके लिए शासन से दस करोड़ रुपये की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही योजना के तहत दूसरी और तीसरी किश्त भी अवमुक्त हो जाएगी। इसके बाद उक्त आवेदन पत्रों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करा दिया जाएगा।