{"_id":"6743db0ab9788464cd0f8ef1","slug":"ordered-blazer-online-body-lotion-arrived-haldwani-news-c-8-1-hld1023-466889-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑनलाइन ब्लेजर मंगाया, आया बॉडी लोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑनलाइन ब्लेजर मंगाया, आया बॉडी लोशन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवाबी रोड निवासी एक युवक ने एक प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स वेबसाइट से ब्लेजर मंगाया लेकिन जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें बॉडी लोशन था। युवक ने इसकी शिकायत कंपनी से की है।
जय दुर्गा कॉलोनी नवाबी रोड निवासी राकेश गोस्वामी ने बताया कि वह दुर्गा सिटी सेंटर में साइबर कैफे चलाते हैं। कहा, वैवाहिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने वेबसाइट से 1300 रुपये कीमत का एक ब्लेजर मंगाया था। 24 नवंबर को उनके घर पार्सल पहुंचा। जब पार्सल खोला तो उसमें बॉडी लोशन निकला। इस बॉडी लोशन की कीमत ऑर्डर किए गए ब्लेजर से आधी थी। कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत कंपनी से की है। माई सिटी रिपोर्टर