{"_id":"638b98ba0d5cff7c9755dd33","slug":"order-to-make-dpr-of-bus-stand-in-kathgodam-haldwani-news-hld4840091101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: काठगोदाम में बस अड्डे की डीपीआर बनाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: काठगोदाम में बस अड्डे की डीपीआर बनाने के आदेश
विज्ञापन
काठगोदाम में बस अड्डे की डीपीआर बनाने के आदेश
- परिवहन सचिव ने किया दौरा, सर्किट हाउस में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में बस अड्डा बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। परिवहन सचिव ने शनिवार को डिपो का दौरा किया और एक माह में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौलापार में भी परिवहन निगम की प्रस्तावित योजनाओं का निरीक्षण किया।
काठगोदाम डिपो में बस अड्डा बनाया जाना प्रस्तावित है। इसे आईएसबीटी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास स्वयं इसकी घोषणा कर चुके हैं। यह मामला भी ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था लेकिन शनिवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने काठगोदाम डिपो का दौरा किया। उन्होंने आर्किटेक्ट से इस बस अड्डे की डीपीआर एक माह में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा कि वह जरूरी भूमि का अधिग्रहण करने की कार्रवाई तेजी के साथ करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में एक अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाना जरूरी है। इसके लिए तेजी के साथ काम किया जाना होगा।
परिवहन सचिव ने संबंधित अधिकारियों के साथ गौलापार सर्किट हाउस में बैठक भी की। बताया कि काठगोदाम में प्रस्तावित बस अड्डे में मनोरंजन के साधन भी होंगे। यात्रियों के बैठने की ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था की जाएगी। एसी विश्राम कक्ष भी बनाया जाएगा। इसका डिजायन आधुनिक तरीके से बनाई जाएगी। इस दौरान आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, आरटीओ (तकनीक) नंद किशोर, एआरटीओ संदीप सैनी, एआरएम काठगोदाम सुरेश चौहान, एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
----
परिवहन मंत्री ने दिए थे संकेत
हल्द्वानी। गौलापार में आईएसबीटी योजना रद्द किए जाने के बाद से भाजपा सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी। इस वजह से सितंबर में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा था कि तीनपानी में प्रस्तावित आईएसबीटी के लिए अगर अदालत से मंजूरी नहीं मिली तो काठगोदाम में मिनी बस अड्डा बनाया जाएगा।
----
गौलापार में प्रस्तावित योजना का होगा पुर्नमूल्यांकन
हल्द्वानी। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने गौलापार में प्रस्तावित मोटर ड्राइविंग सेंटर और मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर के लिए एक ही ट्रैक बनाने को कहा। इस दौरान निर्माण संस्था पेयजल निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दोनों ही योजनाओं के लिए ट्रैक इस तरह से बनाया जाए कि वह दोनों ही योजनाओं में काम आ जाए।