{"_id":"58dffb694f1c1b1b4063e8ac","slug":"opposition-to-open-liquor-shop-in-khanasyun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनस्यू में शराब की दुकान सील, फिलहाल आंदोलन स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनस्यू में शराब की दुकान सील, फिलहाल आंदोलन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/पतलोट(नैनीताल)। प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद प्रशासन ने खनस्यू में स्थित शराब की दुकान को महीने भर के लिए सील कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह का निर्णय वापस ले लिया है, वहीं ग्रामीणों ने पिछले कई दिनों चलाया जा रहा धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि भविष्य में शराब की दुकान खोली गई तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बीती 27 मार्च से ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू क्षेत्र में ग्रामीण महिलाएं और नौजवान शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी जगत बोरा और कमलेश ने दुकान बंद न होने की स्थिति में शनिवार को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए शनिवार को धारी की एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक आदि प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
दोनो पक्षों के बीच देर तक चली वार्ता के बाद एसडीएम रेखा कोहली के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने दुकान को एक माह के लिए सील कर दिया। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग शासन तक पहुंचाएंगी। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मदाह न करने के लिए जगत बोरा और कमलेश भट्ट को भी मनाया।
विज्ञापन
वार्ता में कनिष्ठ प्रमुख डिगर सिंह मेवाड़ी, भगवती देवी, शांति देवी, भीम सिंह मेवाड़ी, जगत बोरा, गीता बिष्ट, कमला देवी, मंजू बिष्ट, डीकरी देवी, संजय ऐरी, तेज सिंह चिलवाल, यश बर्गली, पंकज बोरा, तेज सिंह बोरा, प्रदीप मटियाली, शेर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह कैड़ा, पंकज जोशी, जितेंद्र सिंह, मनोज चिलवाल, पंकज बोरा, बीडीसी सदस्य राजू बोरा, राकेश मेवाड़ी, वेद प्रकाश चमोली, प्रकाश थुवाल आदि थे।