फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to giving tourist accommodation houses and other enterprises in PPP mode

पर्यटक आवास गृहों व अन्य उपक्रमों को पीपीपी मोड में देने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving tourist accommodation houses and other enterprises in PPP mode
zsxd
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को निगम मुख्यालय में गेट मीटिंग कर पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने का विरोध किया। तय किया कि शुक्रवार (आज) को संगठन के पदाधिकारी मामले में निगम अध्यक्ष केदार जोशी और एमडी रोहित मीणा से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों को विरोध के बाद भी पर्यटक आवास गृह और निगम के अन्य उपक्रमों को पीपीपी मोड में देने पर तुला हुआ है। महासंघ निगम प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करता रहा है और करता रहेगा। गुरुरानी ने कहा इससे पहले निगम ने टीआरसी को पीपीपी मोड में दिया था, लेकिन पीपीपी मोड में दिए टीआरसी का किराया तक निगम प्रबंधन अब तक नहीं वसूल पाया है। गेट मीटिंग में महामंत्री महेश कांडपाल, प्रकाश चंदोला, रमेश प्रसाद, कमला देवी, गोपाल बिष्ट, भुवन कांडपाल, दयाल सिंह, हिम्मत सिंह, कल्पना जोशी, मंजुल सनवाल, गोपाल रावत, चंदन डांगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed