{"_id":"8ea37e3072cee7aad8edf90a41b067ca","slug":"ongoing-discussions-on-research-in-the-department-of-biotechnology-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैव प्रौद्योगिकी विभाग में चल रहे शोध कार्यों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव प्रौद्योगिकी विभाग में चल रहे शोध कार्यों पर हुई चर्चा
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊँ विवि के प्रशासनिक भवन में सोमवार को कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी की अध्यक्षता में जैव प्रोद्योगिकी विभाग की एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में विभाग में चल रहे शोध कार्यों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
प्रो.धामी ने इस मौके पर स्थानीय पौधों, जड़ी-बूटियों व फसलों के विकास तथा उत्पाद को बढ़ाने के लिए प्रोटोकाल विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में बायोटैकनोलाजी विभाग भारत सरकार के निदेशक डा.सुमन गोविल ने एक्स्ट्रा म्यूचल प्रोजेक्ट के द्वारा शोध करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बायोटैक्नोलाजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. बीना पांडे ने विभाग में चल रहे विभिन्न शोध कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्लांट टिशू कल्चर विधि के माध्यम से विभिन्न पादपों कीवी, सेव, किल्मोड़ा, पटवा, बांज व पुनेला के लिए विकसित किये गए प्रोटोकालों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर विषय विशेषज्ञों की ओर से बांज व चीड़ के विकास में एक्टोमाइकोराइजी कवक के योगदान तथा शैवाल द्वारा बायोडिजल विकसित करने के लिए हो रहे शोध कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर नैस्ले फूड प्रोडैक्शन के डा. नरेंद्र शाह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे तथा विधान चौधरी आदि मौजूद थे।