फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One route Ktyuri Temple period!

वन मार्ग पर कत्यूरी काल के मंदिर!

Mon, 03 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 03 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग में कत्यूरी काल के मंदिर के अवशेष जंगल में बिखरे हुए हैं। वन विभाग की टीम ने अब इनके संरक्षण की कोशिश शुरू की है।

विज्ञापन


सदियों से लोग टनकपुर जाने के लिए टनकपुर-चोरगलिया के वन मार्ग का इस्तेमाल करते थे। इस रास्ते में घना जंगल पड़ता है, जो कि जौलासाल होते हुए सीधे टनकपुर से जुड़ता है।
विज्ञापन


 जंगल, वन्यजीवों का खतरा और बाद में बेहतर सितारगंज-टनकपुर जैसे बढ़िया मार्ग बनने के बाद इस मार्ग की उपयोगिता करीब खत्म हो गई। अब केवल वन कर्मी या कुछ लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर डोल पोखरा के बाद छोटे मंदिर समूह के अवशेष बिखरे हुए हैं। डीएफओ चंद्रेशखर सनवाल कहते हैं कि इस तरह के दो से तीन मंदिर है, जो इलाके में है।


एसडीओ प्रकाश आर्य कहते हैं कि मंदिर की शैली, स्थापत्य आदि से लगता है कि यह मंदिर समूह कत्यूरी काल के हैं। आरओ छखाता सुनील गैराला कहते हैं कि इन मंदिरों को संरक्षित करने की कोशिश शुरू की गई है।

सुरक्षा के भी प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा इतिहासकारों से संपर्क कर मंदिरों के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी।

इतिहासकार प्रो. अजय रावत कहते हैं कि भय दूर करने या फिर मन्नत पूरी होने पर लोग मंदिर बनवाते थे, ऐसी जगहों पर कत्यूरी काल के मंदिरों के अवशेष मिलते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed