फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One lakh fine on A2Z company in haldwani uttarakhand

कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर हुई कार्रवाई: इस कंपनी पर लगा एक लाख का जुर्माना, आठ कर्मचारियों का रोका वेतन

Tue, 05 Dec 2023 01:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डों की समीक्षा की। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सही नहीं करने पर निगम की ओर से अधिकृत कंपनी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
One lakh fine on A2Z company in haldwani uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डों की समीक्षा की। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सही नहीं करने पर निगम की ओर से अधिकृत कंपनी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया, जबकि 11 बरातघर, छह स्कूल और दो कंप्यूटर सेंटर पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उधर वार्डों में कूड़ा कलेक्शन और सफाई की स्थिति सही न होने पर दोनों सफाई निरीक्षक, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित आठ कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर, सफाई निरीक्षक और बैंणी सेना की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में बैंणी सेना की महिलाओं ने बताया कि वार्डों में समय से कूड़ा गाड़ियां नहीं आ रही हैं। नालियां कूड़े से भरी हैं। इस कारण लोग डोर टू डोर कलेक्शन का यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इस बार कूड़ा कलेक्शन 35 लाख से घटकर 32 लाख रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि कई स्कूल, बरातघर और दुकानदार भी पैसा नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कूड़ा कलेक्शन चार्ज नहीं देने पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाने, नगर निगम की अनुबंधित कंपनी पर एक लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी सहित आठ कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बरातघरों पर लगा जुर्माना
मधुवन बैंक्वेट हॉल
कृपा सिंधु बैंक्वेट हॉल
कांता बैंक्वेट हॉल
मां काली बैंक्वेट हॉल
वृंदावन बैंक्वेट हॉल
क्वालिटी बैंक्वेट हॉल
शकुंतलम बैंक्वेट हॉल
रॉयल बैंक्वेट हॉल
महेश्वरम बैंक्वेट हॉल
देव दुर्गा बैंक्वेट हॉल
घूंघट बैंक्वेट हॉल 
कंप्यूटर सेंटर : दुर्गा सिटी सेंटर में प्लानेट कंप्यूटर और रिद्धि सिद्धि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed