{"_id":"57781e7d4f1c1bd34979ba9e","slug":"on-remand-the-accused-had-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को लिया रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी को लिया रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गढ़वाल कमिश्नर के घर से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धौलाखेड़ा से चोरी में प्रयुक्त आला नकब बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जेल से छूटने के दूसरे दिन वारदात को अंजाम दिया था।
धौलाखेड़ा बरेली रोड निवासी गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपलच्याल के घर से 19 जून की रात चोरी हुई थी। इस मामले में कमिश्नर की पत्नी प्रतिभा नपलच्याल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने चोरी के आरोप में पड़ोसी सेवक राम और जवाहर नगर निवासी विजय उर्फ बिरजू को चाकू के साथ धर दबोचा। जेल में पूछताछ के दौरान बिरजू ने स्वीकार किया कि कमिश्नर के घर वह 19 जून को चोरी के लिए गया था।
20 जून को भी वह कमिश्नर के घर से एलईडी और अन्य सामान चुराने गया था। इसी चक्कर में पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला नकब बरामद करने के लिए अदालत से कस्टडी रिमांड मांगा था। अदालत ने आरोपी को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धौड़ाखेड़ा से आलानकब बरामद किया है। चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह और विनोद जोशी ने बताया कि आरोपी बिरजू शातिर है। जेल से छूटने के बाद वह गुब्बारा बेचता है। इसी बहाने चोरी के लिए घर को चिन्हित कर लेता है। चोरी के बाद वह मुरादाबाद और चंदौसी में जाकर मौज मस्ती करता है। पूछताछ के दौरान उसने मुखानी और टीपीनगर की कई चोरियों के बारे में जानकारी दी है।